logo_banner
Breaking
  • ⁕ TCS नासिक केस में बड़ा खुलासा: चार्जशीट में जाकिर नाइक का नाम, 'इस्लाम ऐप' और ऑफिस की पैंट्री में अश्लील हरकत ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर के कैंसर अस्पताल से फिरौती की मांग; "1.23456 बिटकॉइन दो, वरना डेटा गया" ⁕
  • ⁕ अंबाझरी में दिनदहाड़े 7.30 लाख की लूट, मनी एक्सचेंज कंपनी के मैनेजर पर मिर्च पाउडर फेंककर चाकू से हमला... ⁕
  • ⁕ Nagpur: फेसबुक पर फर्नीचर खरीदने के नाम पर छात्रा से हुई 1 लाख 32 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी ⁕
  • ⁕ MLC Election: नामांकन वापस लेना शैलेश अग्रवाल और साहेबराव कांबले को पड़ा भारी, कांग्रेस ने दोनों नेताओं को पार्टी से किया निष्काषित ⁕
  • ⁕ विदर्भ में मौसम का यू-टर्न: अमरावती, वर्धा और चंद्रपुर समेत कई जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट'; 40km की रफ्तार से आंधी और भारी बारिश की चेतावनी ⁕
  • ⁕ PF ब्याज पर बड़ा अपडेट: 'घोषणा' से 'जेब' तक का सफर; जानें जून-जुलाई में आपके खाते में क्या होने वाला है! ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕

नागपुर और विदर्भ क्षेत्र में यूसीएन द्वारा आयोजित रियल इस्टेट और ऑटो एक्सपो की जोरदार चर्चा

Blog Image

नागपुर और विदर्भ क्षेत्र में यूसीएन द्वारा आयोजित रियल इस्टेट और ऑटो एक्सपो की जोरदार चर्चा हो रही है। तीन दिवसीय इस एक्सपो के दूसरा दिन शनिवार को भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी थी। इस आयोजन ने क्षेत्र के व्यापार और विकास की संभावनाओं को नया आयाम दिया है। यह पहली बार है जब सेंट्रल इंडिया में रियल एस्टेट और ऑटोमोबाइल सेक्टर को एक ही छत के नीचे प्रस्तुत किया गया है। एक्सपो का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं और व्यवसायिक साझेदारों को ऐसा प्लेटफॉर्म प्रदान करना है, जहां वे नवीनतम प्रोडक्ट्स, नई तकनीक और सेवाओं के बारे में जानकारी हासिल कर सकें। इस एक्सपो में कई प्रमुख रियल एस्टेट कंपनिया जैसे पिरामिड,निर्मल ट्रिनिटी,ओज़न,इमैजिनेशन ग्रुप,मेट्रो रियलिटी और ऑटोमोबाइल निर्माता जैसे टोयोटा,रॉयल एनफील्ड,महिंद्रा,byd जैसे नामांकित कंपनियों ने भाग लिया और अपने उत्पादों और सेवाओं को प्रदर्शित किया है। यहां घर, अपार्टमेंट और कमर्शियल प्रॉपर्टी से जुड़ी बेहतरीन डील्स के साथ-साथ वाहनों के नवीनतम मॉडल देखने और खरीदने का अवसर मिला। दूसरे दिन, लोगों ने न केवल विभिन्न कंपनियों के उत्पादों में रुचि दिखाई, बल्कि उनकी तकनीकी विशेषताओं के बारे में भी जानकारी ली। एक्सपो में एक ओर जहां निवेशकों और रियल एस्टेट के इच्छुक खरीदारों के लिए बेहतरीन अवसर मौजूद हैं, वहीं दूसरी ओर ऑटोमोबाइल प्रेमियों के लिए भी यह आयोजन किसी उत्सव से कम नहीं है। इस तीन दिवसीय आयोजन का आज, रविवार 8 दिसंबर को अंतिम दिन है। आयोजकों ने सभी नागपुरवासियों से अपील की है कि वे इस शानदार अवसर का लाभ उठाएं। इसके साथ ही यहां आने पर पेंच सिल्लारी में 2 रात और 3 दिन का पिकनिक पैकेज जितने का मौका न गवाए इसके अलावा,स्पिन एंड विन खेल कर विजेताओं के लिए गोल्ड कॉइन और कई आकर्षक इनाम जैसे वाशिंग मशीन,फ्रिज, टी व्ही,जीतने का मौका भी मिल रहा है । इस एक्सपो ने उपभोक्ताओं के साथ-साथ क्षेत्र के व्यापारिक समुदाय को एक साथ लाने का अनूठा प्रयास किया है।


Back to Blogs